राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़।
रिश्तों का भारी, बोझ उतारना चाहता हूँ,
दिल के टूटे तारों को, बजाना चाहता हूँ।
कुछ तो राहत मिले, इस डूबती शाम में,
हर सांस में तेरी यादें, सजाना चाहता हूँ।
वो पुरानी बातें, जो काँटों सी चुभती हैं,
उनकी छाँव में, फूल खिलाना चाहता हूँ।
तन्हाई के आलम में, दिली सुकून है यारा,
ख़ुदग़र्ज़ दुनियां से, दूर जाना चाहता हूँ।
ज़ख्मों की किताबें, सब बंद करके रख दूँ,
कहानी तन्हा सफ़र की, सुनाना चाहता हूँ।
ज़िंदगी नाम है, फकत जीत और हार का,
शिकस्त का हसीं, गम गुनगुनाना चाहता हूं।







