निक्की शर्मा रश्मि
मुम्बई
हेंड्स फॉर होप फाउंडेशन ने मनाया पहला वर्षगांठ।
फाउंडेशन का टीशर्ट निशा नार्वेकर के हाथों लॉन्च।
मानवता की अदभुत मिशाल पेश करती हेंड्स “फॉर होप फाउंडेशन” ने अपनी पहली वर्षगांठ मनाई। अन्नदान महादान को समर्पित यह टीम हर रविवार अन्नदान करती है।मजदूरों, बच्चों, राहगीरों और भी जरूरतमंद के लिए खाने के साथ चाय और बच्चों के लिए चॉकलेट, मिठाई की व्यवस्था करती है। अद्भुत है यह सेवा जहां लोग रविवार को पूरे हफ्ते की थकान अपने घर में आराम कर बिताते हैं वहीं इस फाउंडेशन की टीम सुबह सवेरे उठकर अपने हफ्ते भर की थकान अन्नदान की सेवा देकर मिटाती है। चेहरे पर चमकती एक संतुष्टि बयां करती है उनके विश्वास की, इनके शानदार जज्बे की साथ ही इनके आत्मविश्वास की। एक साल पूरे होने की खुशी में आज यह फाउंडेशन अपने फाऊंडेशन के नाम की टीशर्ट लॉन्च की है। इस अवसर पर मेरा भाईंदर जिला संघटक माननीय निशा नार्वेकर जी की उपस्थिति ने और भी खूबसूरत बना दिया। उन्होंने फाउंडेशन का टीशर्ट लॉन्च किया साथ ही केक काटकर केक और मिठाई का वितरण किया।निशा नार्वेकर जी ने कहा “अन्न दान महादान है और आज की सुबह सचमुच खास रही अनोखा अनुभव लेकर यहां से जा रही हूँ। रविवार को मेरी कोशिश रहेगी जब भी समय मिले जरूर आऊं और इस समाज सेवा में सहयोग करू। जो भी सहायता कर पाऊंगी जरूर करूंगी। अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं है”। निशा जी ने सबका धन्यवाद दिया इस अच्छे कार्य में उन्हें बुलाया गया और सुंदर अनुभव लेने का अवसर मिला। इस संस्था के फाउंडर दीपक गुप्ता, ममता पांडे शिव आशा सुरेश गुप्ता जी ने कहा यह सेवा मुझे संतुष्टि और खुशी देती है। समाज सेवा करने की इच्छा ने मुझे अन्नदान की ओर प्रेरित किया और फाउंडेशन का मकसद यही है कि रविवार को सुबह सभी को भरपेट भोजन मिल सके यह सबसे बड़ा समाज सेवा है जो सुकून देता है। आज इस वर्षगांठ में उनकी टीम मेंबर के सभी लोग शामिल थे। क्षमा पालकर, संदीप सिंह, सचिन यादव, विकास वर्मा, विशाल सयानी सभी की उपस्थिति में आज का यह कार्यक्रम को सफल बना। अन्नदान महादान की ओर अग्रसर यह टीम अपनी हर कोशिश में कामयाब रहे। जरूरतमंद लोगों तक इनकी सेवा पहुंचती रहे।







