सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री एवं लेखिका
अध्यापिका, समाजसेविका
नवापारा-राजिम, रायपुर, छ. ग.।
“जहाँ सज्जन चुप रहते हैं, वहाँ दुष्टों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोलता है।” – सुश्री सरोज कंसारी।
(नया अध्याय, देहरादून)
प्रत्येक मनुष्य में अच्छाई और बुराई दोनों समाहित होती है।सर्वगुण संपन्न मनुष्य लगभग बहुत ही कम मिलेंगे, जिसमें कोई बुराई न हो। परिस्थिती से सामंजस्य कर सभी आगे बढ़ते है। कभी माहौल समय और भाग्य साथ दें तो कोशिश और मेहनत रंग लाती हैं। इसके विपरित सब कुछ ठीक होने पर भी असफल हो जाते हैं। जीवन एक क्रम हैं सूख और दुख का, एक के बाद एक आते-जाते रहते है। दुनियां में कई तरह के लोग हैं-कुछ आपको राह दिखाने वाले समझाने समझने और ग़लती को माफ करने वाले मिलेंगे। तो कभी ऐसे विचित्र लोग भी मिलेंगे जिनका अपना कोई वजूद नहीं अकर्मण्य होते हैं। सारी बुराइयों से लिप्त रहेंगे लेकिन आपको हमेशा झुकाने, गिराने व डराने और आपकी प्रतिभा से जलस रखने वाले भी होंगे। आप कितना भी अच्छा कार्य कर ले प्रोत्साहन देने के बजाय हतोत्साहित करेंगे। आपकी मानसिकता को विचलित करने का प्रयास करेंगे।
कुछ ऐसे होते हैं जिनको समझना किसी के बस की बात नहीं होती, सामने में तारीफ करेंगे, सहयोग का ढोंग करेंगे। मीठी बातें और गप्पी प्रवृत्ति के होते हैं। जिंदगी हैं कोई भी बात आश्चर्यजनक नहीं कुछ भी हो सकता हैं। स्वार्थ से लिप्त लोग हैं तो भले भी, जो अपना सब कुछ औरों के लिए समर्पित कर देते हैं।कहने का अर्थ यही हैं- हर तरह के लोगो से सामना करना होता हैं। कटु और मीठी वाणी दोनों बोलने वाले हैं। जिसकी जैसी प्रवृत्ति होती हैं वैसे ही बर्ताव वे लोगों को देते हैं। आपकी योग्यता, हुनर भी व व्यवहार मेहनत और सफ़लता सभी की दृष्टि में एक समान हो ही नहीं सकती अपने दृष्टिकोण से वे आपका मूलयांकन करते हैं। मनुष्य का मन एकदम भावुक होता है। मानवीय संवेदनाएं होने के कारण किसी की बातें दिल से लग जाती हैं। जिससे मन को पीड़ा या ख़ुशी का एहसास होता हैं। जहां आप सही होते हैं असमाजिक तत्व, मूर्ख लोगो की भीड़ आपको गलत ही कहेंगे। उस समय आप खुद को साबित नहीं कर पाते क्योंकि मूर्ख के सामने सारी अच्छाई बेकार ही सिद्ध होती हैं। किसी मोड पर अजनबी मिलते हैं जिनसे कोई दूर तक रिश्ता नहीं होता, उनसे आपको प्रेम, स्नेह और अपनापन मिलता हैं। जिसकी आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।
जो रूखापन, अव्यावहारिक बर्ताव आपको अपनों से मिलता हैं । गैरों से मानवीय प्रेम पाकर मन गदगद हो जाता है। हम उम्मीद किससे करते हैं, जिन्हें हम जानते हैं। जिनसे दिल के रिश्ते होते हैं। और उनके सामने ही अपना सुख-दुख सांझा करते हैं। लेकिन, यह दुनिया हमारी सोच के बिल्कुल विपरित हैं। हर वो व्यक्ति जिसे हम सब कुछ समझते हैं जरुरी नहीं उनके मन में भी आपके लिए वहीं सुंदर सोच हो। समझ से परे है। दुनिया कौन अपने और पराए पहचान कर पाना मुश्किल है। बेहतर यही होगा सबसे जुड़े रहकर भी हम अपने आप से अधिक किसी से उम्मीद न रखें। अति भावुकता भी कभी-कभी दुखदाई होती हैं। जो दिल के शुद्ध और नाजुक स्वभाव के होते हैं वे किसी की शतरंजी चाल को समझने में असमर्थ होते है। इसलिए ख़ुद को मजबूत रखे कोई आपको समझे तो ठीक न समझे तो ठीक। किसी के कहने या न कहने का आप पर ज्यादा असर न हो, ऐसे अपने आपको बनाइए। अगर आप किसी की बातो को ही लेकर विचार मंथन करते रहेंगे की अमुक व्यक्ति ने मुझे नहीं समझा गलत कहा तो आपके मन-मस्तिष्क में बेवजह विचारों का जमाव हो जायेगा। दिल, दिमाग काम करना बंद कर देगा इसलिए किसी के अनुसार न चले अपनी मंजिल तय करें। सही राह पर निरंतर चले भटके नहीं, आनंद पूर्वक रहें। सफर चाहें कितना ही लंबा क्यूं न हो ? उसे अपने मस्त स्वभाव से सुहाना बना लें और किसी जगह थक-हारकर न रुकें। कर्मशील बने सफ़लता के लिए एकाग्र होकर प्रयास करें। किसी पर निर्भर न रहें, नेकी की राह मे बाधाए जरूर आती हैं उसे पार करते चलें घबराएं नहीं। याद रखें ! आपको वहीं लोग भटकाने का प्रयास करते हैं जो अपनी जिंदगी में किसी क्षेत्र में सफल नहीं हुए और अकर्मण्य रहकर जो बोझ स्वरूप जिंदगी जी रहे हैं। जिनके पास कोई काम ही नहीं, अच्छे लोगों की टांग खींचना ही उनका काम है। बेहूदा सवालों से व व्यंगात्मक तीखे वचनों से सिर्फ लोगो के मनोबल को तोड़ने का ही काम शेष रहता है। इसलिए अपने काम से काम रखें। मनुष्य की स्वाभाविक आदत होती है, कोई जरा सी तारीफ कर दें, तो खुश हो जाते हैं। घमंड आने लग जाता हैं। आपमे गर प्रतिभा है तो उसे निरंतर निखारने का प्रयास करें किसी के कहने से रुकें नहीं। अति उत्साहित न हो आपका व्यवहार हर परिस्थिति में एकदम सहज-सौम्य हो। किसी की कही गई बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप जैसे हैं अपने अनुसार विकास करें। अपने कर्तव्य को निभाते रहिए, किसी से उम्मीद लगाकर न बैठे। श्रेष्ठ कर्म और सद्व्यवहार करते रहिए। किसी भी परिस्थिति में मन को अशांत मत किजिए। फ़िर देखिए ! जिंदगी बेहतर से बेहतरीन होगी। मनुष्य हैं तो ग़लती होना स्वाभाविक है। गलती पर आलोचना भी होगी। लेकिन ज्यादा क्रोधित होना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए सहज रूप से स्वीकार कर लेना चाहिए। और किसी की दिखावटी तारीफ से अति आतुर होकर ग़लत दिशा नहीं, अपनाना चाहिए । जैसे हैं वैसे ही रहे समभाव शांत, संतुष्ट और कल्याणकारी बने।
सादर!







