“भारतीय संस्कृति के रक्षक, सामाजिक समानता एवं एकता के प्रतीक”-
सम्पादक : युगपुरुष कविवर सूर्य
आध्यात्मिक चिन्तक, महनीय दार्शनिक,
साहित्यकार, मानवतावादी।
बहते क्षणों का आलिंगन!
(नया अध्याय, देहरादून)
स्वयं को!
बोझिल न बना।
यह जीवन की,
अनिवार्यता है;
इसे अंतर्मन से!
स्वीकार कर समझो।
ये क्षण हैं बहते,
हर बहते क्षणों को,
आलिंगन कर हर दिन,
खुलकर और
हँसते हुए जीना है।
अवशेष में,
बस!
स्मृतियाँ ठहरेंगी,
हर पल को,
अब सहेज कर रखना है।







