ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
महिलाओं और आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया शिविरों का आयोजन।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सचिव सुश्री शचि शर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 27 नवंबर 2025 को जिला न्यायालय सभागार कार्यस्थल पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं का यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आरंभ नालसा थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” चलाकर किया गया।
उक्त अधिनियम के प्रावधानों के विषय में विस्तार पूर्वक वहां उपस्थित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित माननीय उच्चतम न्यायालय के विभिन्न न्याय निर्णय, महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा,नि: शुल्क विधिक सहायता के विषय में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रेषित पॉश अधिनियम की पुस्तक “आवाज उठाओ” भी वितरित की गई। आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा इससे जानकारी संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।









