स्कूल में चला महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान – बच्चों को सुरक्षा जानकारी के साथ परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को किया प्रेरित।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय)

 

 

            स्कूल में चला महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान – बच्चों को सुरक्षा जानकारी के साथ परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को किया प्रेरित।

 

 

 

      अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा‌ द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

 

 

 

     अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में दिनांक- 06.12.2025 को अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, म0कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी, म0कानि0 रजनी जोशी द्वारा महर्षि विद्या मंदिर स्कूल अल्मोड़ा में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। अध्ययनरत छात्र /छात्राओं व स्कूल स्टाफ को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने, बाल अपराध, एंटीह्यूमन ट्रैफिकिंग, नशा मुक्त जीवन और डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां देकर जागरूक किया गया। साथ ही अपने आस-पास व घर-परिवार के सदस्यों को भी इन विषयों के प्रति जागरूक करने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया। महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप के बारे मे बताया गया तथा स्कूल में मौजूद महिला स्टाफ के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कराया गया।

 

इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए