संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
हेड कांस्टेबल कनि0 उमेश कुमार सिंह का अचानक असामयिक निधन को लेकर पुलिस विभाग ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।
अल्मोड़ाः जनपदमें नियुक्त हेड कांस्टेबल कानि0 उमेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बगड़ीहाट, पोस्ट तीतरी जनपद पिथौरागढ़, हाल निवासी एल्केमिस्ट रोड, खेतल संड़ाखाम खटीमा, जगदम्बा कॉलोनी, जनपद ऊधमसिंह नगर का दिनांक 09.12.2025 को अचानक असामयिक निधन हो गया था। जिससे समस्त अल्मोड़ा पुलिस परिवार शोक व्याप्त है।
वर्ष 2002 को आरक्षी पद में भर्ती होने के उपरांत पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस दुखद घड़ी में उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा सहित अल्मोड़ा पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हैं।








