संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
स्कूली बच्चों ने जानी पुलिस की कार्य प्रणाली।
मित्र पुलिस बनी बच्चों की मार्गदर्शक, बच्चों संग संवाद कर दी महत्वपूर्ण जानकारी।
ऑनलाइन ठगी, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति आदि लाभप्रद विषयों पर दी जानकारिया।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के थाना/चौकी प्रभारियों को स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
आज दिनांक 10.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के साथ मिलकर आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर के तहत जनपद के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं व स्टाफ को कोतवाली/थानों में आमन्त्रित कर व स्कूलों में जाकर पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया। साथ ही थाना/कोतवाली के विभिन्न कार्यालयों, महिला डैस्क,सीसीटीएनएस कार्य, मालखाना आदि का भ्रमण कराकर नये कानूनों की जानकारी दी गयी। आगतुक छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी जैसे- डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी स्कैम, एटीएम फ्रॉड, अन्जान लिंक, फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी।
साथ ही नशे के दुष्प्रभाव, बाल विवाह, महिला एवं बाल अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, यातायात के नियम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर- 1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नंबर-1070 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।








