संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
छात्र संघ अध्यक्ष SSJ कैंपस अल्मोड़ा लोकेश सुयाल ने NSUI संगठन से दिया इस्तीफ़ा।
अल्मोड़ाः SSJ यूनिवर्सिटी कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुयाल ने NSUI संगठन से अपने सभी पदों से इस्तीफ़ा देकर छात्र राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। एक औपचारिक पत्र जारी करते हुए लोकेश सुयाल ने अपना त्यागपत्र NSUI उत्तराखंड नेतृत्व को सौंप दिया।
अपने इस्तीफ़े में लोकेश सुयाल ने स्पष्ट किया कि कुछ व्यक्तिगत कारणों, बदलती परिस्थितियों और संगठन के भीतर उत्पन्न कुछ मतभेदों के चलते वह NSUI से जुड़ी जिम्मेदारियों को आगे नहीं निभा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के विश्वास से उन्हें कैंपस अध्यक्ष चुना गया था और उन्होंने पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले 10 वर्षों में NSUI संगठन ने उन्हें सीखने, काम करने और आगे बढ़ने का भरपूर अवसर दिया, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए उनके लिए NSUI में बने रहना संभव नहीं रहा।
लोकेश के इस्तीफ़े के बाद SSJ कैंपस और NSUI संगठन दोनों में नेतृत्व को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में NSUI अल्मोड़ा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।








