संवाददाता आगर-मालवा:गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ को चेक किया गया ओर आवश्यक निर्देश दिये गये।
आगर-मालवा : मुख्यालय होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन म0प्र0 के रोस्टर अनुसार डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह द्वारा 11 एवं 12 दिसम्बर को कार्यालय का वार्षिक रोस्टर निरीक्षण किया गया। प्रथम दिवस कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्था चेक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।
द्वितीय दिवस होमगार्डस् लाईन में जवानों की परेड, किट निरीक्षण तथा सम्मेलन आयोजित किया गया। परेड पर कुल 82 जवान उपस्थित थे जिन्हे चार टोलियों में बांटा गया। परेड का नेतृत्व श्रीमती कविता सौलंकी प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड तथा टूआईसी हवलदार बाबुसिंह चन्द्रावत द्वारा किया गया। प्रथम टोली के कमाण्डर सैनिक 1032 अकील खांन, द्वितीय टोली के नायक 55रामचन्द्र, तृतीय टोली के कमाण्डर सैनिक 1007 रविन्द्र जायसवाल एवं चतुर्थ टोली के कमाण्डर सैनिक 1066 बालचंद मालवीय थे।
परेड की सलामी के बाद श्री विक्रम सिंह डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट द्वारा प्लाटून में लगे जवानों का टर्नआउट चैक कर अच्छे टर्नआउट वाले जवानों को ईनाम भी दिया गया।
परेड के पश्चात जवानों के किट निरीक्षण की कार्यवाही की गई, जिसमें अच्छे एवं उत्कृष्ट किट वाले जवानों को पुरूस्कृत किया गया।
किट निरीक्षण के पश्चात आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया, तथा उपकरणों के संबंध में एसडीईआरएफ जवानों से जानकारी प्राप्त की एवं उपकरणों को व्यवस्थित एवं तैयार अवस्था में रखने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात जवानों का सम्मेलन (दरबार) आयोजित कर जवानों की समस्या को सुना गया तथा आवश्यक निराकरण किया गया, साथ ही मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों से भी अवगत कराया गया।
आगामी माह में संभागीय सेनानी महोदय के निरीक्षण होना सुनिश्चित होने से जवानों को अच्छी तैयारी रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के 79 वें स्थापना दिवस मे जवानो द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाऐं समस्त होमगार्ड जवानों को दी गई।
वार्षिक कार्यालय निरीक्षण परेड पर कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।







