आगामी विधानसभा निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियों की समीक्षा।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय)

 

 

आगामी विधानसभा निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियों की समीक्षा।

 

 

 

आगामी विधानसभा निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण (SIR) के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

 

गत दिवस आयोजित इस बैठक में BLOs द्वारा BLO App के माध्यम से किए जा रहे मतदाता मिलान कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए गए कि गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत यह कार्य सुगमता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक मतदान स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी मतदान स्थलों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) का गठन करते हुए मतदान स्थलवार सूची तैयार की जाए। इसके अतिरिक्त ERO Net पर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त मतदाताओं से संबंधित प्रपत्र–6, 7 एवं 8 का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए आगामी गहन पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित किया जाए, जिससे मतदाता सूची अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

 

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र, जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से तहसीलदार/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, DLMTs/ALMTs तथा समस्त डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए