
विश्व भोजपुरी सम्मेलन में राजकुमार प्रसून के छायाचित्रों की प्रदशनी ।
(नया अध्याय, देहरादून)
देवरियाः (13,14 दिसम्बर 2025) विश्व भोजपुरी सम्मेलन देवरिया सदर में भोजपुरी पर आधारित दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इन्टर कालेज में संपन्न हुआ, जिसमें काशी के प्रख्यात छायाकार राजकुमार प्रसून के भोजपुरी “काशी विरासत” के छायाचित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गयी जिसका उद्घाटन देवरिया सदर के विधायक माननीय डा. शलभमणि त्रिपाठी ने अपने कर-कमलो से किया। इसके साथ ही भोजपुरी सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नई दिल्ली के सांसद व गायक मनोज तिवारी थे। उक्त कार्यक्रम में छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन देश, प्रदेश व विदेश से आये प्रतिनिधियों ने किया।







