वंदे मातरम राष्ट्र की आत्मा का मंत्र, उत्तराखंड का रहा है ऐतिहासिक योगदान : राजीव गुरु रानी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

           (नया अध्याय)

 

 

वंदे मातरम राष्ट्र की आत्मा का मंत्र, उत्तराखंड का रहा है ऐतिहासिक योगदान : राजीव गुरु रानी।

 

 

           अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजीव गुरु रानी ने देशभर में चल रहे वंदे मातरम अभियान को राष्ट्र की आत्मा का मंत्र बताते हुए कहा कि वंदे मातरम न केवल आज़ादी के आंदोलन का मूल मंत्र रहा है, बल्कि उत्तराखंड ने भी इस राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

 

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा आज़ादी के आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय विचारधारा का एक सशक्त केंद्र रहा है। यहां के कवि और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी स्थानीय भाषा कुमाऊनी में वंदे मातरम को जन-जन की आवाज़ बनाया। अल्मोड़ा के गौर दा, विक्टर मोहन जोशी, मुंशी हरिप्रसाद टम्टा सहित अनेक देशभक्तों ने कुमाऊनी लोकभाषा में ऐसे गीत रचे, जो आज के लोकल फॉर वोकल के विचार को दशकों पहले ही जीवंत कर चुके थे।

 

उन्होंने कुमाऊनी भाषा में रचित वंदे मातरम से जुड़े लोकगीतों का उल्लेख करते हुए कहा—

 

“छीन न सकनी कभे सरकार वंदे मातरम”

अर्थात कोई भी सत्ता हमसे वंदे मातरम नहीं छीन सकती।

 

“हम गरीबों को छ यो गलहार वंदे मातरम”

अर्थात वंदे मातरम हम गरीबों के गले का हार है।

 

“दुर्जनांन को मन जी भंगार हुछ वीं बखत,

कान में जब पुजन छ झंकार वंदे मातरम”

अर्थात वंदे मातरम की गूंज सुनकर राष्ट्रविरोधी शक्तियों का मन जलकर राख हो जाता है।

 

“जेल में चाखा पीषण औ भूख लै मरणा बखत,

वी बखत लै यकीणी करिया प्यार वंदे मातरम”

अर्थात जेल में चक्की पीसते हुए, भूख और यातनाएं सहते हुए भी वंदे मातरम से प्रेम बनाए रखना।

 

उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने मौत के मुंह में खड़े होकर भी वंदे मातरम का उद्घोष किया—

 

“मौत का मुख में खड़ा कुंण लागा हत्यारिवार थै,

ठोकी दे में तलवार वंदे मातरम।”

 

अर्थात देश सेवकों ने तलवार गर्दन पर पड़ने से पहले भी वंदे मातरम का जयघोष किया।

 

श्री गुरु रानी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की जीवंत भावना है, जिसे आज की पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। भाजपा का यह अभियान इसी राष्ट्रीय चेतना को पुनः जागृत करने का प्रयास है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़