एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में सल्ट पुलिस व SOG टीम का नशे पर करारा प्रहार।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

नया अध्याय

 

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में सल्ट पुलिस व SOG टीम का नशे पर करारा प्रहार।

 

 

 

दो अलग-अलग मामलों में कुल 29.08 Kg गांजा कीमत लगभग साढ़े सात लाख बरामद

 

 आदतन अपराधियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

 

 

               अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी भुवन चंद्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक- 14/12/2025 को पुलिस टीम द्वारा दो अलग- अलग मामलों में कुल 29.08 Kg कीमत रुपये 7,27,000 गांजा बरामद किया गया।

 

 पहला मामला-

पेसिया से लगभग 01 Km आगे झीमार रोड सल्ट पर चैकिंग के दौरान झीमार की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की अपाचे मो0सा0 UK18-5427 पर सवार एक व्यक्ति की तलाशी पर 12.585 kg अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-20/25 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटर साईकिल को सीज किया गया।

 

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

राजेश कुमार उम्र- 23 वर्ष पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम दोहरी वकील भट्टे के पास कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर

बरामदगी- 12.585 kg गांजा बरामद।

कीमत- 3,14,625 रुपये।

 

 आपराधिक इतिहास-

 

1. अ0स0-698/22 धारा- 379/411 IPC

2. अ0स0-232/23 धारा- 4/25 Arm Act

3. अ0स0-622/22 धारा- 3/25 Arm Act

4. अ0स0-421/24 धारा- 303(2) BNS

5. अ0स0-422/24 धारा- 303(2) BNS

6. अ0स0-623/22 धारा- 303(2) BNS 

7. अ0स0-424/22 धारा- 305(A) BNS

 

 

 पूछताछ-

अभियुक्त राजस्व क्षेत्र गुलार से गांजा कुण्डेश्वरी काशीपुर ले जा रहा था। जिसे पुड़िया में बेचकर मुलाफा कमाने की फिराक में था।

पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 थाना सल्ट व एसओजी टीम-

1. अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार

2. हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार 

3. कांस्टेबल विरेन्द्र पाल

4. कांस्टेबल हेमन्त मनराल

 

 

 दूसरा मामला-

कालीगांव, रगडगाड बैण्ड सल्ट के पास चैकिंग के दौरान कालीगांव की तरफ से एक काले रंग की हीरो स्पैण्डर प्लस मोटर साईकिल UK-06-AS-6873 पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी पर 16.495 kg अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-21/25 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटर साईकिल को सीज किया गया।

 

 

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01- अलाउद्दीन उम्र 25 वर्ष पुत्र अली मौहम्मद निवासी ग्राम व पोस्ट बुढानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 नौशाद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम व पोस्ट बुढानपुर अलीगंज थाना भगतपुर जिला मुरादबाद (उ0प्र0) उम्र 23 वर्ष बताया

02- नौशाद उम्र 23 वर्ष पुत्र शाहिद निवासी उपरोक्त

 

बरामदगी- 16.495 kg गांजा बरामद।

कीमत- 4,12,375 रुपये।

 

 आपराधिक इतिहास-

01-अलाउददीन अ0स0-25/24 धारा- 8/20/60 NDPS एक्ट

02- नौशाद अ0स0-15/24 धारा- 8/20/60 NDPS एक्ट

 

 पूछताछ-

दोनों अभियुक्त पहाड़ी क्षेत्रों से गांजा एकत्र कर बुढानपुर अलीगंज उ0प्र0 में गांजा बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,तस्करी में संलिप्तों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जायेगा।

 

 थाना सल्ट पुलिस टीम-

1. अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह

2. हेड कांस्टेबल जयप्रकाश 

3. कांस्टेबल गणेश दत्त पाण्डे

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़