ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
स्वरोजगार बंदे मातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः नैनीताल के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विकासखंड हवालबाग के सभागार में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वरोजगार वंदेमातरम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को सम्मिलित किया गया।
चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती गंगा बिष्ट उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, सुक्ष्म लघु और मध्यम से संबंधित दर्जा राज्य मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. डी एस पोखरिया ने नई शिक्षानिति पर व्याख्यान दिया।
बाल विकास परियोजना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न महिलाओं ने अपने स्टाल लगाकर स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें निर्मल स्वयं सहायता समूह, निश्चय सहायता समूह, विकास स्वयं सहायता समूह और प्रगति आजिविका स्वायत्त सहकारिता समूह शामिल रहे।
इस अवसर पर वंदेमातरम,नई शिक्षा निति और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दिव्यांशू, आरुषि, हर्षित, दीप्ति,जानवी, आयुष, नवनीत और अनुष्का ने पूछे गए सवालों के सही जवाब देकर पुरुस्कार जीते।
कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी हवालबाग के छात्र-छात्राओं और विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।









