सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
(नया अध्याय)
अंकिता भंडारी हत्याकांड में गट्टू कौन इसका पता लगाए सरकार।
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी से हो गहन पूछताछ।
सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीवीआईपी का पता लगाने के लिए एसआईटी गठित कर भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनोहर से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाना चाहिए। आज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में श्री धस्माना ने कहा कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना उत्तराखंड का अंकिता भंडारी कांड का पूरा सच आज भी सामने नहीं आया है जबकि ट्रायल कोर्ट में यह मुकद्दमा तय हो चुका है और इसके कुछ दोषियों को अदालत सज़ा सुना चुकी है और वे जेल में हैं किन्तु इस पूरे हत्याकांड में एक गुमनाम किरदार जिसकी वजह से अंकिता की हत्या हुई जिसे स्वयं अंकिता ने वीवीआईपी कहा अपने मित्र की चैट में उसका आज तक पता नहीं चला किंतु सोशल मीडिया में वायरल भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनोहर के अनुसार वह व्यक्ति कोई गट्टू उपनाम का है जिसे सुरेश राठौर जानते हैं ऐसा दावा उर्मिला कर रही है इसलिए राज्य सरकार को तत्काल इस बारे में एक एसआईटी जांच बैठा कर उर्मिला से गहन पूछताछ करनी चाहिए।
श्री धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी का पूरा परिवार प्रदेश की आम जनता और कांग्रेस शुरू से यह बात कहते आए हैं कि अंकिता भंडारी की हत्या के पीछे जो मुख्य दोषी वीवीआईपी है उसको सत्ताधारी भाजपा बचाना चाहती है और पूरे ट्रायल के दौरान भी यह आशंका प्रबल होते दिखाई दी किंतु असली गुनाहगार को बचा लिया गया लेकिन अब जो खुलासा भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनोहर ने किया है उससे एक बार फिर वीवीआईपी का हाथ होने और उसकी जानकारी भाजपा के लोगों को होने की बात सामने आ रही है जिसका खुलासा उच्च स्तरीय जांच से ही हो सकता है।









