ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जिला प्राधिकरण योजना का वर्षों से चला आ रहा विरोध आज भी जारी।
अल्मोड़ाः आज 23दिसंबर 2025को सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में जिला प्राधिकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्राधिकरण योजना से परेशान होकर लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था, जो आज भी जारी है।
सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि इस योजना के कारण नगर की जनता के काम अटक रहे, या बहुत ज्यादा समय व पैसा बर्बाद हो रहा है। लोगों के जमीन संबंधी, मकान संबंधी कार्यों में बाधा आ रही है, समय पर नक्शा व अन्य कार्य में काफी विलम्ब से हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता के हितों को बार बार अनदेखा कर रही है।जिसका विरोध इसके समाप्त होने तक जारी रहेगा।
इस आंदोलन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, अख्तर हुसैन, ललित मोहन पंत, चन्द्रकान्त, रोबिन मनोज भण्डारी, वैभव पाण्डे, निजाम कुरैशी आदि लोग शामिल थे।









