सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)
ऊखीमठः शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय बाल शोध मेले का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक न्याय से चयनित 20 नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। आयोजक मण्डल द्वारा बाल शोध मेले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालों को सम्मानित किया गया। बी आर सी सभागार में आयोजित बाल शोध मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल ने कहा कि इस प्रकार के बाल शोध मेलों के आयोजन से नौनिहालों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति होती है तथा नौनिहालों को जीवन पथ पर अग्रसर होनी की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बाल शोध मेले में शामिल नौनिहालों में भारी उत्साह देखा गया। बाल शोध मेले में प्रज्ञा सेमवाल, निशा बासकण्डी व आरती ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बाल शोध मेले में हिन्दी व गणित विषयों की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी जिसमें गणित वर्ग में प्रज्ञा, प्रमीत पाव प्रथम, आदर्श रासी द्वितीय, राधिका देवर तृतीय स्थान पर रहे जबकि हिन्दी वर्ग में रक्षित, आर्यन पैलिग प्रथम, रूबी, सिमरन बुरूवा द्वितीय व नन्दनी, सिद्धी बडासू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल शोध मेले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालों को आयोजक मण्डल द्वारा प्रशस्तिपत्र पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके देवेन्द्र बजवाल, देवानन्द गैरोला, सरिता नेगी, प्रमोद गजवाण, दिगम्बर सजवाण, अनीता सेमवाल, शालिनी वर्मा, महेश धर्म्वाण, धर्मेन्द्र, कमला कुवर सहित विभिन्न विद्यालयों के 20 छात्र – छात्राएं मौजूद थे।









