ऊखीमठः नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नेतृत्व में स्थानीय जनता ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर नगर क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                    (नया अध्याय)

 

ऊखीमठः नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नेतृत्व में स्थानीय जनता ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर नगर क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की तथा आगामी एक माह के अन्तर्गत पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से सुचारू न होने पर आगामी 24 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी जिसका संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को शीघ्र पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिये। उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने बताया कि नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न इलाकों में लम्बे समय से पेयजल संकट बना हुआ है तथा कड़ाके की ठंड में लोग बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे है। कहा कि एक तरफ नगर से सटे जंगलों में भालूओं का आतंक बना हुआ है दूसरी तरफ विभागीय अनदेखी के कारण पेयजल बना हुआ है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि पिगलापानी – ऊखीमठ पेयजल योजना के मूल स्रोत पर पर्याप्त पानी होने तथा विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की अनदेखी के कारण मुख्य बाजार में महीनो से पेयजल संकट बना हुआ है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में कई स्थानो पर बोरिंग की गयी मगर बोरिंग वाले स्थानो पर विभाग द्वारा जल संरक्षण का सही प्रयोग न करने से पेयजल संकट बना हुआ है। ज्ञापन में व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, पूजा देवी, सरला रावत, बलवीर पंवार, महावीर नेगी, नन्दा देवी, सीमा देवी, रिकी देवी सहित दर्जनो व्यापारियों व ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़