सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)
ऊखीमठः जन – जन की सरकार जन – जन के द्वार तथा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत तुंगनाथ घाटी के जी आई सी दैडा में न्याय पंचायत स्तरीय शिविर में 78 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित की गयी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणो को विभागीय जानकारी दी गयी। जी आई सी दैडा के परिसर में आयोजित शिविर में शिरकत करते हुए राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार दर्जनो योजनायें संचालित कर रही है उन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशन पर प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर शिवियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में दर्ज शिकायतो को अधिकारी गम्भीरता से ले तथा उनके निराकरण के लिए सजग रहे। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों में अभी भी समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के मध्य आपसी तालमेल होने से विकास कार्यो को गति मिल सकती है। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा की अधिकारी पूरी जानकारी के साथ शिविरों में उपस्थित रहे तथा शिविरों में दर्ज शिकायतों को गम्भीरता से ले। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि जनता व अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय से ही विकास कार्यो को गति मिल सकती है। शिविर में कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप कुमार त्रिवेदी ने आधार कार्ड सुधारीकरण हेतु न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाने, पठाली – डुगर – सेमला मोटर मार्ग का शेष सुधारीकरण कार्य पूरा करने, जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने, प्रधान बरंगाली गुलाब सिंह राणा ने चौरा धार में खेल मैदान निर्माण, प्रधान पावजगपुडा विनोद नेगी ने ताला – दुर्गाधार – पावजगपुडा मोटर मार्ग के सुधारीकरण का शेष कार्य पूरा करने की मांग की । इस मौके पर प्रधान प्रतिपाल बजवाल, प्रेम सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह राणा, अनीता देवी, जयकृत कुवर, सनोज देवी, मनवर सिंह नेगी, प्रियंका देवी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी, महामंत्री योगेन्द्र नेगी, नोडल अधिकारी रमेश चन्द्र, तहसीलदार रमेश रावत, देवेश्वरी कुंवर, बीरेन्द्र भण्डारी, विनोद सेमवाल, सदानन्द भट्ट, नन्दन सिंह रावत सहित विभिन्न गांवों
के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।









