ऊखीमठः बसुकेदार क्षेत्र के लोक गायक मनोज बिष्ट, क्यूजा घाटी सेना गढसारी की उभरती लोक गायिका अनीशा नेगी की मधुर आवाज व महक उत्तराखंड के वैनर तले गढ़वाली गीत  “तांकी भी नीʼʼ का विमोचन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समपन्न हुआ।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                   (नया अध्याय)

 

 

ऊखीमठः बसुकेदार क्षेत्र के लोक गायक मनोज बिष्ट, क्यूजा घाटी सेना गढसारी की उभरती लोक गायिका अनीशा नेगी की मधुर आवाज व महक उत्तराखंड के वैनर तले गढ़वाली गीत  “तांकी भी नीʼʼ का विमोचन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला मंगल दल नैणी पौण्डार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दर्शको ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया जबकि कवियों ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। बसुकेदार क्षेत्र के नैणी पौण्डार में आयोजित विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीक्षा पार्टीज चैयरमैन कुलदीप रावत के प्रतिनिधि भानु भट्ट ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने कहा कि आपदा के बाद भी छेनागाड में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है तांकी भी नी, मगर प्रदेश सरकार ने दुबारा झाकी भी नी। जी आई सी बसुकेदार के प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केदार घाटी में प्रकृति व संस्कृति का अनूठा संगम होने के कारण विश्व में विशिष्ट पहचान है। विशिष्ट अतिथि राजेश्वरी सेमवाल ने उभरते कलाकारो के प्रयासों की भूरी – भूरी प्रशंसा की। चन्द्रदीप्ति के सम्पादक विनोद भट्ट ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गीतों के प्रकाशन से उभरते कलाकारो को प्रेरणा मिलती है। प्रधान नीतू देवी ने कहा कि लोक गायक मनोज बिष्ट हमेशा संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन वैरवाण ने कहा कि उभरते हुए कलाकारों को प्रोत्साहन मिलने से वे प्रगति पथ पर अग्रसर होते है।

विमोचन समारोह में राजपाल पंवार, सुधीर बर्त्वाल, अमित राणा व कवि सतपाल ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। लोक गायक मनोज बिष्ट ने बताया कि गाने में संगीत गोविन्द शरण ने दिया जबकि पैलिग निवासी विनोद राणा व डालसिगी निवासी किशोर भण्डारी ने विशेष सहयोग किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मातबर सिंह बिष्ट व संचालन पूर्व प्रधान राजेश बिष्ट व गोपाल सिंह नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रधान क्यार्क गीता बिष्ट, अनिल बेजवाल, विजय वैरवाण, पूर्व प्रधान शिवानन्द नौटियाल, मानवेंद्र नेगी, ताजबर सिंह बिष्ट, कलम सिंह बिष्ट, दर्शन सिंह बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, भानु चमोला, इन्द्र सिंह चौहान, राजबर बिष्ट, रामचन्द्र सिंह बिष्ट, विजया देवी, रक्षित बिष्ट, अखिलेश गोस्वामी, सुदर्शन सिंह भण्डारी, मोहन सिंह भण्डारी, शारदा देवी, दीपक जमलोकी, प्रेम सिंह रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष विजया देवी, कुलदेव कार्तिकेय कीर्तन मण्डली अध्यक्ष कविता देवी, ममता देवी, फूलदेई देवी, संगीता देवी, मीनाक्षी देवी, माया देवी, सहित विभिन्न क्षेत्रों

के साहित्यकार, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़