ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
नए साल के आगमन पर हुड़दंग या यातायात के उलंघन करने वालों की खैर नहीं।
बागेश्वरः साल के अंत एवं नववर्ष के स्वागत के दौरान हुड़दंग करने या यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस व परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की पूरी तैयारी की है। इसमें नशे में वाहन चलाने वाले और ओवरलोडिंग पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
परिवहन विभाग की ओर से 31 दिसंबर और एक जनवरी को जिले के सभी प्रमुख मार्गों और पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों पर देर रात तक कड़ी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए विभाग के सचल दस्तों को संवेदनशील मोड़ों और मुख्य चौराहों पर तैनात किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ साथ वाहन सीज करने और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों को नशे की हालत में वाहन ने चलाने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा विभाग जश्न के मौके पर वाहनों में स्टंटबाजी करने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।साथ ही पुलिस विभाग ने भी इसकेे लिए पूरी तैयारी की है।









