सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

                 (नया अध्याय)

 

 

सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायत का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान।

 

 

                               अल्मोड़ाः  बीते दिनों केली उत्तराखंड (kelly Uttrakhand) नाम से संचालित फेसबुक पेज पर प्रसारित वीडियो का जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संज्ञान लिया है। इस पोस्ट में फेसबुक संचालक ने उनकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड बेस अस्पताल में नहीं होने की शिकायत की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि जब वे अल्ट्रासाउंड कराने बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां पर अल्ट्रासाउंड स्टाफ उपलब्ध नहीं था। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए जिला अस्पताल तथा बेस अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज सीपी भैंसोड़ा से इस संबंध में जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त दिनांक को अल्ट्रासाउंड करने वाला डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) अवकाश पर था।

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल तथा बेस अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि यदि भविष्य में ऐसा कोई तात्कालिक प्रकरण आता है तो आपसी समन्वय से संबंधित मरीज को तत्काल उपचारित किया जाए। यदि किसी अस्पताल में किसी कारण से सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही तो दोनों अस्पताल प्रबंधन एक इकाई के रूप में कार्य करते हुए आपसी समन्वय के साथ संबंधित मरीज को उपलब्ध सुविधा का लाभ दें।

 

जिला प्रशासन ने आम जन से अभी अपील की है, कि अल्मोड़ा मुख्यालय में दो बड़े अस्पताल संचालित हैं, जो जनता के बेहतर उपचार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक अस्पताल में कोई सुविधा किसी कारण से उपलब्ध नहीं हो पा रही तो दूसरे अस्पताल में जाकर इलाज कराया जा सकता है, इसके लिए दोनों अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। चूंकि दोनों अस्पताल एक दूसरे के निकट ही स्थित हैं, इसलिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में जाने को रेफरल कहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़