संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
नेत्र आरोग्य समिति की ओर से आर्य समाज अल्मोड़ा में नेत्र शिवि।
अल्मोड़ाः नेत्र आरोग्य समिति की ओर से आर्य समाज अल्मोड़ा में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सकीय तथा टेक्निकल टीम का नेतृत्व विनोद कुमार तिवारी ने किया। टीम में डा.बी. के. तिवारी, डा. संजय श्रीवास्तव, डा. प्रवीन मोगरे, डा. नवीन शर्मा के साथ ही टकनिकल टीम में तन्नू प्रजापति, छवि गुप्ता, गुलाबशा, दीपक शर्मा, प्रकाश मेहरा, राहुल ठाकुर, आदि शामिल रहे।
शिविर का आरम्भ सुबह इग्यारह बजे से हुवा और तीन बजे तक चला शिविर आयोजन में नेत्र आरोग्य समिति की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, किशन गुरानी, पूरन चन्द्र तिवारी, अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबादुर थापा, एल. के.पन्त, प्रदीप जोशी, सी. पी.वर्मा तथा आर्य समाज की ओर से आर्य समाज के प्रधान दिनेश तिवारी, मन्त्री दयाकृष्ण काण्डपाल, गौरव भट्ट, मोहन सिंह रावत आदि ने अपना सहयोग दिया, इस चिकित्सा शिविर में डा. विनोद तिवारी की टीम ने 250 से अधिक रोगियों का परिक्षण किया तथा औषधियां व चश्मे वितरित किये, रोगियों में शिविर के प्रति उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से डा. विनोद तिवारी व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा का लाभ रोगियों को प्रदान किया।









