युगपुरुष कविवर सूर्य
सम्पादक एवं सृजक
(भारतीय संस्कृति के संरक्षक, महनीय आध्यात्मिक चिंतक, समाज-सुधारक, दार्शनिक एवं साहित्यकार)
(नया अध्याय, देहहरादून)
‘अंतर्मन का युद्ध’
जब ये सारा संसार थककर,
नींद की चादर ओढ़ लेती है,
फिर! सन्नाटा पैर पसारता
तब एक युद्ध मेरे अंतर्मन में चलता है।
एक ऐसी ख़ामोशी
जो बहरा कर दे,
एक ऐसा शोर
जिसे कोई सागर भी शांत न कर पाए।
हृदय से उठती लहरें
टकराती हैं यादों और सवालों की चट्टानों पर,
वे शब्द, जो उजाले में दबे रहे
अब रात की स्याही बन कागज़ पर उतरते हैं।
यह लड़ाई, अस्तित्व की है।
मौन के बीच गूँजती
संवेदना और करुणा की वह आवाज़,
जिसे संसार सुन न सकेगा….
परन्तु, जिसे समय
कभी मिटा नहीं पाएगा।
मैं जो लिखता हूँ,
वे केवल शब्द नहीं—
मेरे भीतर के उस तूफ़ान के साक्षी हैं
जो चिरकाल तक ज़िन्दा ही रहेगा।
जब यह रात और मैं…
दोनों शांत हो चुके होंगे।







