राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
किसी का कभी मैं मसीहा बन न सका,
चाहकर दिल के जख़्म, कभी सिल न सका।
कभी आँसुओं की बारिशों में भीगता रहा,
जलता रहा शमां सा, पर पिघल न सका।
लोग कहते हैं, तुझ में गजब जादू है “रंजन”
बागवां होकर, गुलिस्तां में खिल न सका।
बस, एक साये-सा चलता रहा उम्र भर,
खुद ही, ख़ुद से कभी मिल न सका।
अजीब होड़ थी, नाम कमाने की
दौड़ में, कभी आगे निकल न सका।







