स्लकू शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश स्कूलों में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रहे …अतिरिक्त कक्षाएं संचालित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाए।

Spread the love

 

संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार

 

                        (नया अध्याय)

 

 

              स्लकू शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश स्कूलों में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रहे …अतिरिक्त कक्षाएं संचालित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाए।

 

 

 

 

          आगर-मालवा: जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के पालकों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर विद्यार्थियों को पिछले पाँच वर्षों के प्रश्न-पत्रों एवं लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त “वन लाइनर” के माध्यम से सघन तैयारी कराई जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम खराब नहीं होना चाहिए। अंतिम समय में शिक्षक पूरी गंभीरता के साथ विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी कराएं, जिससे जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम अपेक्षानुसार बेहतर हो सके।

बैठक में कलेक्टर द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. जाटव, एडीपीसी श्री सौरभ जैन, एपीसी श्री दिनेश कुंभकार, श्री रजनीश स्वर्णकार, श्री गंगाराम मेवाड़ा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं जिले के समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने समस्त शासकीय विद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षक एवं अतिथि शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपार आईडी एवं छात्रवृत्ति प्रकरणों की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने घोर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो प्राचार्य अथवा संस्था प्रमुख निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। इसके अतिरिक्त यू-डाइस पोर्टल पर प्रविष्टियों के संबंध में बीआरसी को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग की संतोषजनक स्थिति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। लेवल-वन अधिकारी विशेष प्रयास करें ताकि आगामी माह में विभाग ‘ए’ श्रेणी प्राप्त कर सके। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।