इंस्पायर अवार्ड मानक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रारम्भ

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                  (नया अध्याय)

 

 

 

 

इंस्पायर अवार्ड मानक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रारम्भ

 

 

           अल्मोड़ाः इंस्पायर अवार्ड मानक के अन्तर्गत दिनांक 04.02.2026 से 05.02.2026 तक दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रा0बा0इ0का0 अल्मोड़ा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में वर्ष 2024-25 में चयनित 135 छात्र/छात्राओं तथा वर्ष 2023-24 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग न करने वाले 40 छात्र/छात्राओं तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल इनोवेशन फाउण्डेशन विज्ञान एवं प्रौद्योगीकी विभाग भारत सरकार के प्रोजेक्ट एसोसियट सुनिल भाष्कर द्वारा किया गया। उन्होने समस्त प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समस्त छात्र/छात्रायें अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनायें। उन्होने कहॉ कि इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनीय एवं परियोजना प्रतियोगिता के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों में सोच एवं अनुवेषण की रुचि विकसित हो रही है तथा बच्चे नई-नई खोजों की ओर अग्रसर हो रहे है। विनोद कुमार राठौर, जिला समन्वयक, इंस्पायर अवार्ड द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें तथा शिक्षण के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने से आत्म विश्वास में वृद्धि होती है एवं व्यक्तिव का विकास होता है। उन्होने समस्त बाल वैज्ञानिकों से आवाहन किया कि अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें। उन्होने कहा कि अपने आप-पास की समस्याओं को देखकर उसके वैज्ञानिक समाधान हेतु प्रयास करें। उनके द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर छात्र/छात्राओं के आईडिया मंगवाये जाते है उसमें से पॉच सर्वश्रेष्ठ आईडिया को इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। उसके उपरान्त भारत सरकार द्वारा अपलोड आईडिया का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण एवं मूल्यांकन कर छात्र/छात्राओं चयन किया जाता है तथा प्रत्येक चयनित छात्र/छात्रा के खातें में भारत सरकार द्वारा रु.10000/- की धनराशि अन्तरित की जाती है। उस धनराशि से छात्र/छात्रायें अपलोड किये गये आईडिया को मूर्त रुप में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित करते है। उसी क्रम में चयनित छात्र/छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता (डी0एल0पी0सी0) का आयोजन किया जा रहा है जिसमें से चयनित 10 प्रतिशत छात्र/छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा प्रतिनिधित्व किया जायेगा। निर्णांयक के रुप में एन0आई0एफ0 के सुनिल भाष्कर, डॉ0 प्रभाकर जोशी, पंकज जोशी कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या, विजया पंत, प्रदीप सिंह बिष्ट, जिला समन्वयक, नीरज जोशी, जिला समन्वयक, मदन भण्डारी, सुरेन्द्र सिंह चौहान, महिमा पाण्डे, अभय शाह, गिरीश बिष्ट, नितेश काण्डपाल, जीवन लाल शाह, धीरज कुमार, मनोज जोशी, दमयन्ती कन्याल, भोपाल सिंह मेहता आदि के साथ मार्गदर्शक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़