अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक-वैभव पांडे

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                  (नया अध्याय)

 

 

अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक-वैभव पांडे

 

 

              अल्मोड़ाः अल्मोड़ा नगर में इन दिनों प्रदेश सरकार के मंत्री, कैबिनेट स्तर के नेता एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम और बैठकें कर रहे हैं।नगर निगम सभागार में भी बड़े स्तर के आयोजन हो रहे हैं तथा मंत्रीगण नियमित रूप से नगर क्षेत्र का दौरा और निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम को अब तक विकास कार्यों के लिए कोई ठोस बजट उपलब्ध नहीं कराया जाना बेहद चिंताजनक है। यह कहना है नगर निगम पार्षद वैभव पांडे का।प्रेस को जारी एक बयान में नगर निगम पार्षद वैभव पांडे ने कहा कि नगर की सड़कों,सफाई व्यवस्था, पेयजल,स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर निगम को पर्याप्त धनराशि की आवश्यकता है।नगर की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है,जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके बावजूद मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने आला अधिकारियों व सरकार के उच्च स्तर पर नगर निगम के लिए बजट स्वीकृत कराने की कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है जो अल्मोड़ा की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

यदि मंत्रीगण और वरिष्ठ नेता प्रतिदिन अल्मोड़ा में कार्यक्रम कर सकते हैं तो नगर के विकास हेतु आवश्यक बजट दिलाना भी उनकी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आने के साथ एक बार फिर मुद्दों के नाम पर जनता को भटकाने की कोशिशें होंगी, लेकिन अल्मोड़ा की जागरूक जनता अब केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि वास्तविक विकास और बजट चाहती है।अल्मोड़ा के समग्र विकास के लिए शीघ्र नगर निगम को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है ताकि नगर की मूलभूत समस्याओं का समाधान हो सके और जनता को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़