संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय बजट 2026-27 पर करेंगे पत्रकार वार्ता।
अल्मोड़ा: नगर निगम में सूबे के कृषि, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सोमवार से दो दिवसीय कुमाऊँ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अल्मोड़ा एवं उधमसिंह नगर जनपद का भ्रमण करेंगे।
काबीना मंत्री दौरे के प्रथम दिवस अल्मोड़ा में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता करेंगे। यह पत्रकार वार्ता 12:00 बजे से नगर निगम सभागार अल्मोड़ा में की जाएगी। इस प्रेस वार्ता में सभी मीडिया कर्मियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
इसके उपरांत वे रुद्रपुर पहुंचकर कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मंगलवार को काशीपुर में विकसित भारत जीरामजी की कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे और इसी विषय पर पत्रकार वार्ता भी करेंगे। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने दी।









