बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                  (नया अध्याय)

 

 

 

बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश।

 

 

                   अल्मोड़ा: आगामी 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के सफल, पारदर्शी एवं नकलविहीन संचालन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षाएं पूर्णतः निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तत्काल तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिसमें सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था, सीसीटीवी, पेयजल, विद्युत, फर्नीचर आदि की समुचित व्यवस्था शामिल है।

 

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों का रैंडम निरीक्षण/चेकिंग करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

 

बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू सख्त नकल विरोधी कानून का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन को कानून के प्रावधानों की जानकारी मिल सके और नकल जैसी कुप्रथा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा परीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण जिम्मेदारी और सजगता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, बेसिक, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी तथा वर्चुअली रूप से सभी उपजिलाधिकारी शामिल रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़