डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
सजल
मात्रा-भार-14
हे बाले!मतवाली सुन,
परस प्यार की थाली सुन।।
यौवन तेरा आकर्षक,
सूरत भोली-भाली सुन।।
काली लट घटा सावनी,
खंजन नैन निराली सुन।।
करना मत अभिमान कभी,
ऐ, फूलों की डाली सुन।।
पतझर भी तो है आता,
कहता ऐसा माली,सुन।।
रहो बाँटती प्रेम सदा,
ममता गौरवशाली सुन।।
घर से सत्य विदाई है,
हे घर आने वाली सुन।।







