संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में निदेशक, शोध एवं प्रसार निदेशालय प्रो. जगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में शोध संबंधी गतिविधियों को लेकर एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में शोध छात्रों से संबंधित प्रकरणों/ विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में परिसर निदेशक प्रो. पी. एस. बिष्ट और वरिष्ठ आचार्य प्रो. डी. के.. भट्ट (विधि संकाय), प्रो. एस. सी. जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो. एच. सी. जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), डॉ. एच. आर. कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो रुबीना अमान (सहायक निदेशक, विज्ञान), प्रो. डी. पी. यादव (प्रभारी संकायाध्यक्ष विधि), डॉ. दीपक (सहायक निदेशक, कला), शोध सहयोगी डॉ ललित जोशी मौजूद रहे।









