राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
दर्द तो आते रहेंगे,
खुद को खुश रख यार !
जिंदगी की राह में,
मुस्कान, बेशुमार रख यार!
हर साँस में छुपा है,
कोई न कोई बहाना-ए-ग़म
चेहरा चमकाए ऐसा,
रंग-ए-बहार, रख यार!
कभी टूटे सपने,
कभी टूटे वादे भी जुड़ेंगे
जो टूटा है न टूटेगा,
प्यार का आधार याद रख यार।
दुनिया की ठोकरें खा के,
भी सीधा चलता रहा कर,
जमाने से क्या गिला,
अपना से ही इक़रार रख यार!
कुछ लोग हँसते हैं देख के,
कुछ रोते हैं चुपके-चुपके
तू दोनों को भूल जा,
इश्के बागवां गुलजार रख यार!
रंजन शेर ये कहता है,
सुन ले जरा ध्यान से
दिल टूटे, तो टूटे,
पर हौसला बरकरार रख यार।







