(नया अध्याय, देहरादून)
जागृति साहित्य समिति के स्थापना दिवस पर 8 फरवरी कालिका मंच उतई भिलाई में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ सरस्वती पूजन में सरस्वती बंदना डा. बीना सिंह रागी ने मां शारदे शारदे अपनी चरणों के रज से हम सभी को तार दे शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में पधारे कवि एवं कवित्रियों ने अपने मधुर कंठ से अपनी अपनी विद्या के प्रतिनिधि रचनाओं का काव्य पाठ किया विशेष रूप से श्रीमती विजयलक्ष्मी जी आदरणीय कुर्रे जी आदरणीय देशमुख जी सूर्यवंशी जी अल करहा जी आदरणीय ईश्वरी साहू जी अन्य साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी आयोजक संयोजक आदरणीय रमाकांत सोनी जी रहे कार्यक्रम का संचालन सोनी जी एवं देशमुख जी ने बखूबी किया आभार प्रदर्शन आदरणीय ईश्वर साहू जी ने अपने मधुर वचन से सभी स्रोतोंवो और सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया श्रोताओं में विशेषाकर्षण डा. बीना सिंह रागी के गीत गजल मुक्तक रहे श्रोताओं ने राजी मैडम के प्रस्तुति पर निरंतर दादा तालियां और प्रोत्साहन देते रहे बड़ा माहौल रचनाओं के अनुरूप भावना पूर्ण रहा विशेष कर बुजुर्गों के लिए लिखी गई पंक्तियों देशभक्ति सूफियाना गजल पर
माता-पिता हो या कोई बुजुर्ग कोई ख्वाब सजाए तो सजाने देना
सुनी आंखों में उम्मीद की दीपक जलाए तो जलाने देना
नाती पोते मित्र बंधु साथ तो हंसी टिटौली करें
या फिर छुक छुक रेल गाड़ी चलाए तो चलने देना
डा रागी
गजल
मेरे ख्वाबों को पर वो देता है
ना भटक जाऊं दर वो देता है
अर्ज करते हैं उससे जो रोकर
झोलियां उनकी भर वो देता है
पूरअसर मेरी गजलें कर बीना
मुझको मशहूर कर वो देता है
डा रागी







