एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना लमगड़ा का वार्षिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

               (नया अध्याय)

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना लमगड़ा का वार्षिक निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं।

 

               अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा दिनांक 12.02.2026 को थाना लमगड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

 

एसएसपी महोदय द्वारा गार्द सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण प्रारम्भ किया गया। 

• थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक, हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान कोतवाली में साफ-सफाई सही पाई गयी।

• थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी।

• कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को निरीक्षण किया गया, अभिलेख व्यवस्थित व अध्यावधिक पाये गये।

• ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फॉर्मों, सीसीटीएनएस कार्यों व विभिन्न पोर्टल आदि को चैक किया गया।

• लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई।

• लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।

• अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

• सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव सही पाया गया।

• थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

• बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

• नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

• व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

• थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक को स्मार्ट पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।

• पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियानों में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दश दिये।

• अधि0/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया।

 

• उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों हेड कांस्टेबल देवराज सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कार्की,हेड कांस्टेबल मुकेश टंगड़िया, कांस्टेबल कमल किशोर, होमगार्ड शिवराज,अनुचर मोहन सिंह को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

• सामूहिक भोज का आयोजन कर जवानों के संग भोजन किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़