अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में विभिन्न ट्रेड प्रारंभ करने हेतु स्वीकृति की मांग को देहरादून में सौंपा तकनीकी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                     (नया अध्याय)

 

 

 

                  अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में विभिन्न ट्रेड प्रारंभ करने हेतु स्वीकृति की मांग को देहरादून में सौंपा तकनीकी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन।

 

 

                 अल्मोड़ा: देहरादून अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में विभिन्न ट्रेड प्रारंभ करने की स्वीकृति की मांग को देहरादून में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विकासखंड भैंसिया छाना में शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना स्थित है। उक्त पॉलिटेक्निक की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी। उक्त संस्थान ने अध्ययनरत छात्र छात्राओं को तकनीकी जनशक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वर्तमान में उक्त पॉलिटेक्निक में दो डिप्लोमा पाठ्यक्रम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित किये जा रहे हैं। बढ़ते हुए रोजगार के अवसरों को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार उक्त पॉलिटेक्निक में अन्य ट्रेडों के संचालन का अनुरोध किया जा रहा है।विधायक मनोज तिवारी ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि छात्रहित को देखते हुए शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में अन्य विभिन्न ट्रेड प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान करेंगे। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री के द्वारा तत्काल दूरभाष पर तकनीकी शिक्षा सचिव से इस हेतु वार्ता भी की गई। विधायक के इस प्रयास से पॉलिटेक्निक में विभिन्न ट्रेड प्रारंभ होने की संभावना काफी बढ़ गई है जिसका लाभ निश्चित रूप से अल्मोड़ा विधानसभा के विद्यार्थियों को मिलेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़