ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय
(नया अध्याय)
शान्ती मेमोरियल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन।
गोंडा विकास खण्ड वजीरगंजः के अशोकपुर टिकिया में शान्ती मेमोरियल स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत, नाटक एवं शैक्षिक प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल सिंह जी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में घनश्याम मौर्य जी एवं कौशल किशोर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के संस्थापक शिव प्रसाद आनंद जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। प्रबंधक गया प्रसाद जी, अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी जी, प्रधानाचार्य रमेश आनंद जी एवं उप-प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू आनंद जी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।



संरक्षक सुनील कुमार आनंद जी ‘स्टेट अवार्डी टीचर’ संजय कुमार मीडिया प्रभारी शान्ती फाउंडेशन की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय परिवार के समर्पित स्टाफ—श्री मनोज कुमार, श्रीमती कर्मा, सुश्री गुंजन, सुश्री कविता, सुश्री सुधा, सुश्री वैष्णवी तिवारी, उत्कर्ष मिश्रा, सुश्री बबीता, सुश्री शिवानी आदि—के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
अंत में प्रधानाचार्य रमेश आनंद जी ने सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।







