ब्यूरो गोण्डा: सियाराम पाण्डेय
(नया अध्याय)
शान्ती मेमोरियल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।




गोण्डा: जनपद के विकासखंड वजीरगंज स्थित अशोकपुर टिकिया के शान्ती मेमोरियल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के मेधावी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा। प्रधानाध्यापक रमेश आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि राकेश रंजन शाखा प्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक तथा विशिष्ट अतिथि अमित कुमार मौर्य एवं अजीत कुमार (उत्तर प्रदेश पुलिस), सुनील गुप्ता, श्रीमती पिंकी देवी (अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन गोंडा) तथा सुनील कुमार आनंद (स्टेट अवॉर्डी टीचर) के द्वारा प्रमाण-पत्र, मेडल, कॉपी-पेन, आर्ट किट, घड़ी, जीके बुक, हेल्थ किट, मंजन-ब्रश, नेल कटर, साबुन, लंच बॉक्स आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को साइबर फ्राड सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।विद्यालय के प्रबंधक गया प्रसाद आनंद ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर नेशनल पीस अवार्ड से सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य अंजू, विद्यालय स्टाफ कविता आनंद, सुधा आनंद, वैष्णवी तिवारी, उत्कर्ष मिश्रा, शिवानी, गुंजन आनंद, मनोज कुमार, ऋषि आनंद सिंह, कर्मा मैम सहित सैकड़ों विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।







