डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
आदमी यूँ तो कहता वो सरताज है।
पर,नहीं आदमी का आदमी आज है।।
बेहिचक लूटता अस्मिता नारी की।
कत्ल करता वो आता नहीं बाज है।।
बेशरम हो गया वो पतित हो गया।
बेरहम उसको आती नहीं लाज है।।
वस्त्र उज्ज्वल पहन छुपा कालिमा।
रच के षड्यंत्र करता वही राज है।।
नाम-मजहब बदलकर करे प्यार वो।
धोखा देने को समझे भला काज है।।
है करता कलंकित स्वयं को सदा।
अब खुदा लगता उससे कि नाराज है।।
रूठ करके ये कहती है इंसानियत।
अपना बदला सा दिखता स माज है।।







