भगवती चण्डिका की पूरब दिवारा यात्रा वेद ऋचाओं के साथ शुरू।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                        (नया अध्याय)

 

 

 

भगवती चण्डिका की पूरब दिवारा यात्रा वेद ऋचाओं के साथ शुरू।

 

               ऊखीमठः तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता फलासी में विराजमान अधिष्ठात्री देवी भगवती चण्डिका की चौथे चरण की पूरब दिवारा यात्रा का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार और वेद ऋचाओं के साथ अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। मंदिर परिसर में प्रातःकाल से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच देवी की डोली विधिवत पूजन-अर्चन के बाद यात्रा पर रवाना हुई। दिवारा यात्रा के शुभारम्भ से पूर्व आचार्यों द्वारा गणेश पूजन, नवग्रह शांति एवं विशेष हवन अनुष्ठान संपन्न कराया गया। वेदपाठियों ने ऋग्वेद एवं यजुर्वेद की ऋचाओं का सस्वर पाठ कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। दिवाला यात्रा को फूल-मालाओं से सुसज्जित किया गया तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। समिति पदाधिकारियों के अनुसार पूरब दिशा की यह दिवारा यात्रा क्षेत्र के अनेक गांवों से होकर गुजरेगी, जहां श्रद्धालु देवी का स्वागत कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा के क्षेत्र आगमन पर महिलाओं द्वारा मंगल गीत एवं जागरों के माध्यम से भगवती की महिमा का गुणगान किया। मान्यता है कि इस दिवारा यात्रा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और आपदाओं से रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भगवती चण्डिका की दिवारा यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का भी प्रतीक है। वेद ऋचाओं के साथ प्रारम्भ हुई यह पूरब दिवारा यात्रा आगामी दिनों में विभिन्न पड़ावों पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आगे बढ़ेगी। पूरे तल्लानागपुर क्षेत्र में इस दिव्य आयोजन को लेकर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इस मौके पर प्रबंधक कल्याण सिंह नेगी, अध्यक्ष मानवेन्द्र बर्त्वाल, उपाध्यक्ष दलवीर राणा, सचिव पूर्ण सिंह खत्री, कोषाध्यक्ष यशवन्त सिंह नेगी, पण्डित त्रिलोचन भट्ट, रणजीत करासी, कुवर सिंह करासी, जगवीर सिंह नेगी सहित फलासी, मलाऊ, चोपता, बजूण, खडपतियाखाल, ढिमकला, किरमोडू, ढौढिक के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए