डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
मासूमियत
मासूम सदा निर्दोष विशुद्धम।
मन वाणी से शुद्ध सत्य नम।।
हृदय पवित्र दिव्य अति मनहर।
दोष रहित अति निर्मल सुंदर।।
पापमुक्त अति भव्य अनुूपा।
शांत चित्त प्रिय विमल स्वरूपा।।
तामसमुक्त् सरल अनुरागी।
है मासूम सत्व बड़ भागी।।
धर्म परायण विकसित मानव।
क्रोधरहित अद्भुत प्रिय अनुभव।।
सबके प्रति अनुराग हमेशा।
देता है शुभ का संदेशा।।
है मासूम अधिक मनभावन।
स्वच्छ आचरण नित अपनापन।।
अति उत्साहित निर्मल मन है।
खुद में इक विराट अभिजन है।।
–——-×———-×———–×
धनुष वर्ण पिरामिड
हो
प्रीति
अमर
रस रानी
प्रेमिला वाणी
धरम प्रधान
सत्य प्रखर ज्ञानी
अपनापन प्यारा
सुरभित न्यारा
प्रेम व्यग्रता
नित सत्या
आशीष
स्वयं
है।
*********———-******
प्यार में अमृत की खोज (दोहा- गजल/सजल)
नजरों से नजरें मिलीं, हुआ व्यग्र मन भाव।
बार- बार उस तरफ ही, लगी प्रीति की चाव।।
दोनों ओर उमड़ पड़ा, इक दूजे का रंग।
ऐसा लगा हृदय खिला, मिली परम सुख छाँव।।
अमृत घट है नेत्र में, मृदु जल की बरसात।
मोहकता अद्भुत सजल, यही मधुर मधु गांव।।
आभा मंडल कमलवत, तेज राशि अनमोल।
अमर बेलि अतिशय सुघर, अनुपम मोहक ठांव।।
वदन फड़कता देख कर, कलियों की मुस्कान।
हँसती बगिया प्रेम की, जैसे अमृत गाँव।।
पीत रंग प्रिय रूप में, बना प्रिया का गेह।
धोता सारे जख्म को, लुप्त हुए सब घाव।।
सहज सुगंधित श्वास की, गुंजन चारोंओर।
आया मदन बसंत है, चमके मधुरिम पाँव।।







