मुफ्तखोरी पर न्यायपालिका के सवाल

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

दृष्टिकोण 

मुफ्तखोरी पर न्यायपालिका के सवाल

 

 

देश का दुर्भाग्य यही है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के नाम पर गैर लोकतांत्रिक आचरण किया जा रहा है। सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीतिक दल समाज को बांटने वाली गतिविधियों में लिप्त हैं। चुनाव जीतने के लिए सरकारी स्तर पर मुफ्त उपहार और नकदी बांटने से परहेज नहीं करते। राजनीतिक दल बिना किसी गंभीर चिंतन के घोषणा पत्रों के माध्यम से आकाश से तारे तोड़ने जैसे वायदे करने से नहीं चूकते। उनका मकसद येन केन प्रकारेण सत्ता हासिल करना होता है। बहरहाल जब सियासत देश की वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज करके अपने स्वार्थ पूरे करने पर आमादा हो, तब न्यायपालिका से ही अपेक्षा की जाती है, कि वह सियासी तत्वों पर नकेल कसकर उनके मंसूबों को ध्वस्त करके निष्पक्ष निर्णय दे।

न्यायपालिका समय समय पर व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश देती भी है, किन्तु उस पर अमल किये जाने की अपेक्षा उन निर्णयों में राजनीतिक हित तलाशे जाते हैं तथा सत्ता उनके अनुपालन हेतु गंभीर नहीं होती, जिससे सुधार की प्रक्रिया में गतिरोध उत्पन्न होता है तथा उससे जनित स्थिति सम्पूर्ण राष्ट्र की एकता व अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने बाधक बनती है।

माननीय उच्चतम न्यायालय ने चुनाव से ठीक पहले अलग अलग राज्य सरकारों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त उपहार, बैंक खातों में नकद धनराशि दिए जाने की घोषणा की तीखी आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि यह सब कब तक चलता रहेगा, इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है।

निसंदेह राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक नागरिक का राष्ट्र निर्माण में समुचित योगदान अपेक्षित होता है, ऐसे में यदि मुफ्त में व्यक्ति को जीवन यापन हेतु सुविधा मिलने लगेगी, तो वह जीवन यापन हेतु संघर्ष क्यों करेगा ? बहरहाल यह गंभीर चिंता का विषय है, देश के संसाधनों का जहाँ राष्ट्र के विकास में उपयोग किया जाना चाहिए, वहीं उनका प्रयोग यदि राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जाएगा, तो सवाल उठेंगे ही।        (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़