डा. बीना सिंह रागी
(नया अध्याय, देहरादून)
एप्सटीन फाइल्स
नकाबों का बाजार
वो ऊँचे बुर्ज, वो आलीशान महल, जो न्याय की बात करते थे,
वही अंधेरी कोठरियों में, मासूमों का शिकार करते थे।
अब, रसूखदारों के पसीने छूट रहे हैं,
जो कल तक कानून थे, आज खुद कानून से टूट रहे हैं।
जुर्म को ऊँची दीवारों का जब पहरा मिल जाता है,
तब इंसाफ अक्सर अंधेरी गलियों में खो जाता है।
पर याद रहे, पाप के घड़े की उम्र ज्यादा नहीं होती,
स्याही जब गवाही देने लगे ताकत बाधा नहीं होती।
जो अक्सर नैतिकता का पाठ पढ़ाया करते थे,
वो बंद कमरों में इंसानी जिस्मों की बोली लगाया करते थे।
ये फाइलें केवल नाम नहीं, एक सड़ांध का खुलासा हैं,
मानवता के रक्षकों का मुखौटा, कितना भयावह और प्यासा है।
दबाए गए पन्ने अब चीख-चीख कर बोलेंगे,
वक्त आ गया है तिजोरियों के हर राज को खोलेंगे।
चाहे कितने भी बड़े नाम, हो चाहे कितनी भी हो पहुँच,
इतिहास लिखेगा उनकी कालिख, बिना किसी संकोच।







