अयोध्या के युवक की यूएसनगर पुलिस की हिरासत में हो गई है मौत।

Spread the love

अयोध्या के युवक की यूएसनगर पुलिस की हिरासत में हो गई है मौत।

              रुद्रपुर: अयोध्या पर 52 लाख की ठगी के आरोपित की ऊधम सिंह नगर पुलिस की हिरासत में हुई मौत के बाद स्वजन ने गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बावजूद इसके पुलिस हिरासत में किसी आरोपित की यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी ऊधम सिंह नगर के किच्छा, खटीमा और रुद्रपुर के साथ ही बाजपुर और काशीपुर में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद मृतक के स्वजन ने पुलिस पर उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया था। कई मामलों में पुलिस अधिकारियों पर केस भी दर्ज हुए थे। लगातार पुलिस हिरासत में हो रही आरोपितों की मौत से पुलिस महकमे में भी सवाल उठने लगे है।

केस-1

वर्ष, 2008 में रम्पुरा निवासी चूड़ामणी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे हवालात में डाल दिया गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई थी। इससे भड़के स्वजन ने तब कोतवाली में हंगामा किया था। पुलिस पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा था।

केस-2

वर्ष, 2010 में बिंदुखेड़ा निवासी शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे कोतवाली ले आई थी। जहां लाकअप में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में स्वजन ने पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामला जैसे तैसे निपटाया गया था।

केस-3

वर्ष, 2014 में किच्छा में महिला से दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने लालपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया था। साथ ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इस दौरान हवालात में उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मृतक के स्वजन ने पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले में छह पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

केस-4

वर्ष, 2016 में काशीपुर में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसे पुलिस ने चौकी में रात भर बैठा दिया। इस दौरान उसने चौकी में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले में स्वजन ने पुलिस पर उसकी हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया था। तब पूरी चौकी को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

केस-5

26 जुलाई 2024 को नकली रसीद बनाकर कंपनी का 52 लाख का गबन करने के आरोपित सिद्धार्थनगर यूपी निवासी भास्कर पांडे को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। वहां से लाते समय उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो मौत हो गई। पुलिस हिरासत में हुई मौत से भड़के भास्कर के स्वजन ने ऊधम सिंह नगर पुलिस पर उसे प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।