ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
विधिक सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने हेतु शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रात: बजे से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज भिकियासैंण, जिला अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन,वन विभाग,चिकित्सा विभाग,शिक्षा विभाग, कृषि विभाग समाज कल्याण, पशु-चिकित्सक विभाग, जिला पूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज विभाग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिद्युत विभाग, उरेड़ा, पर्यटन विभाग, सैन्य कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग, जल संस्थान आदि विभागों के जनपदीय अधिकारी सम्पूर्ण तैयारी के साथ स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे तथा विभागीय परियोजना आदि की जानकारी व प्रचार प्रसार स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त बाबा हैड़ाखान चेरीटेबल एण्ड रिसर्च हॉस्पिटल चिनियानौला, रानीखेत द्वारा उक्त उद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर में जरूरतमंदों की आंखों की जांच की जाएगी तथा जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय जांच भी की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रमाणपत्र भी बनाए जाएंगे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र की जनता से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर इसका लाभ उठाएं।








