संवाददाता उत्तरकाशीः प्रदीप सिंह असवाल
(नया अध्याय)
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने किया बड़कोट मे जन संवाद कार्यक्रम। यात्रा सीजन की तैयारी एवं बड़कोट कोतवाली का भी निरीक्षण।
बड़कोट: पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा सोमवार को बड़कोट में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही बड़कोट कोतवाली का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जन संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के साथ पुलिस की कार्य प्रणाली, अपराध नियंत्रण और जन सुविधाओं पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
जन संवाद में यमुनोत्री यात्रा को सुगम बनाने हेतु होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन राणा ने सुझाव दिया कि यमुनोत्री यात्रा के दौरान यात्रियों को अनावश्यक रूप से जगह-जगह रोक-टोक ना कि जाए, जगह-जगह पर बैरियर लगने से होटल व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
नशे और फेरी पर चिंता जाहिर करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह असवाल ने क्षेत्र में बढ़ते स्मैक जैसे नशे पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है उन्होंने कहा है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए, साथ ही फेरी के नाम पर अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्रवाही की भी मांग उठाई। इसके अतिरिक्त यात्रा सीजन के दौरान बाहर से आने वाले श्रमिकों, लेबरों का अनिवार्य सत्यापन किया जाए जिससे की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बन सके।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा तथा यात्रा सीजन के दौरान सुचारू यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की की किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। जन संवाद को क्षेत्र मे कानून व्यवस्था और मजबूत करने की दिशा एक महत्वपूर्ण सार्थक पहल माना जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जनक सिंह पवार, कोतवाल एस एच ओ सुभाष चंद्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, अतोल रावत, धनवीर रावत, सोहन गैरोला, प्रदीप सिंह असवाल, ललिता भंडारी, कमला जुडियाल, मीनाक्षी रौंटा, संजय अग्रवाल, महावीर पंवार, शैलेंद्र चौहान, अजय रावत, अजय पाल राणा, जयराज बिष्ट, संजीव राणा, महादेव उनियाल, केंद्र सिंह, मनीष जयाडा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।










