राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
दर्द-ए-दिल, छुपाया जा रहा है,
यूँ नहीं, मुस्कराया जा रहा है।
ज़ख़्म-ए-जिगर को सीने में दबाए,
सिसकियों को, हँसाया जा रहा है।
वो जो कभी, मेरी पूरी दुनिया होते थे,
बिरहा गीत याद कर, गाया जा रहा है।
आँखों से बहते हैं, आँसू छुप- छुप के,
आईना चेहरे का, सारा राज बता रहा है।
दिल की बातें लफ़्ज़ों में कह नहीं सके,
ख़ामोशी से, इशारा जताया जा रहा है।
कौन सुनेगा ये दास्ताँ-ए-ग़म तेरी रंजन
अंधेरे में बस, जिगर जलाया जा रहा है।







