ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
श्रोमणी अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया पर कांग्रेसी नेता कुलबीर सिंह जीरा का शब्दी हमला।
फिरोजपुर कैंट की दाना मंडी में श्रोमणी अकाली दल की रैली के बाद जीरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस प्रधान कुलबीर सिंह जीरा ने सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा।
सुखबीर सिंह बादल के आज फिरोजपुर की रैली दिए गए ब्यान की हमारी सरकार बनने के बाद हम गैंगस्टरों को आंतकवादी करार देंगे और पंजाब को नशा मुक्त करेंगे उसपर जवाब देते हुए कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर और नशे की देन अकालीदल की देन है पंजाब को अंधेरे की और अकालीदल ने ही धकेला है।
अगर गैंगस्टरों को आंतकवादी करार देना है तो पहले बिक्रममजीठिया का पहला नाम आता है।
कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि गैंगस्टर के परिवारों को टिकट श्रोमणी अकाली दल ने दी लोग सब जानते है।
सुखबीर ओर बिक्रम मजीठिया पर साधे निशाने कुलबीर जीरा ने कहा कि डायनासोर ने हमेशा लोगो को खाया है और इन्होंने ने भी पंजाब को उजाडा है जिसने भी इनका नाम रखा है वह इनका सही रखा।







