राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
हर चेहरे पर, मुस्कान देखना चाहता हूँ,
अँधेरे में भी, उजाला देखना चाहता हूँ।
ज़ख्म छुपाए, हर आँख में नम न हो,
ख़ुशी का वो, सिला देखना चाहता हूँ।
कोई न रोए, कोई न सिसकियाँ भरे,
हँसी की लहरें तैरती, देखना चाहता हूँ।
दुनियां के बोझ, उतर जाएँ एक साथ,
कंधे पे मेले का सामान देखना चाहता हूँ।
टूटे हुए सब सपने, फिर से जुड़ जाएं,
झुकी आँखों में, चमक देखना चाहता हूँ।
नफ़रत की, हर काली दीवारें गिर जाएँ,
प्यार के रंग, पूरे घर में भरना चाहता हूँ।







